फोर्ब्स मैगजीन टॉप-10 लिस्ट में शामिल हुए अक्षय, 48.5 करोड़ डॉलर की कमाई से रहे छठे स्थान पर

8/12/2020 4:54:17 PM

मुंबई. अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में  फोर्ब्स मैगजीन ने अधिक कमाई करने वाले टॉप-10 स्टार्स की लिस्ट जारी की हैं। इस लिस्ट में इकलौते बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम शामिल किया गया हैं। अक्षय इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। पिछले साल अक्षय की कमाई 466 करोड़ थी। अब घटकर 364 करोड़ हो गई हैं। एक्टर 4.84 करोड़ डॉलर से छठे स्थान पर हैं।

 
इस लिस्ट में पहले स्थान पर  ड्वेन जॉनसन का नाम हैं। जो द रॉक के नाम से भी जाने जाते हैं।  ड्वेन ने 1 जून 2019 से 1 जून 2020 तक 87.5 मिलियन डॉलर की कमाई की हैं।। हॉलीवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स 71.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे  पर हैं।मार्क वाह्ल्बर्ग 58 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर हैं।  बेन एफ्लेक 55 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथे नंबर पर हैं। विन डीजल 54 मिलियन डॉलर की कमाई से पांचवें नंबर पर हैं। अक्षय कुमार 48.5 मिलियन डॉलर की कमाई से छठे नंबर पर हैं। इसके बाद हैमिल्टन के निर्माता लिन-मैनुअल मिरांडा, एक्टर विल स्मिथ, एडम सैंडलर और मार्शल-आर्ट्स स्टार जैकी चैन के नाम इस लिस्ट में शामिल है।

काम की बात करें तो अक्षय जल्द रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे। इसके अलावा आनंद एल रॉयल के निर्देशन में बन रही रक्षाबंधन और अतरंगी रे में भी काम कर रहे हैं। वही उनकी आने वाली फिल्मों में लक्षमी बॉम्ब,पृथ्वीराज,बेल बॉटम और बच्चन पांडे शामिल हैं।

Smita Sharma