रैंप वॉक पर आग से खेलते नजर आए अक्षय कुमार, तस्वीरें देख आग बबूला हुईं पत्नी

3/6/2019 12:42:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो इवेंट में शिरकत की। इवेंट में जब खिलाड़ी कुमार ने रैंप वॉक की तो उन्हें देखते ही सब दंग रह गए। दरअसल, रैंप वॉक के दौरान अक्षय पूरी आग में लिपटे हुए, रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं।

 

 

उनका पूरा बदन जल रहा है। इसके बावजूद भी वे जिस सहजता के साथ वे रेड कार्पेट पर चल रहे हैं वो ये दर्शाता है कि अक्षय बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर अक्षय की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। 

 


जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे।

 

 

इस दौरान वे कंटेस्टेंट को केसरी चैलेंज देते हुए नजर आएंगे। 

 

 

पत्नी ट्विंकल हुई नाराज

अक्षया का ये स्टंट देख पत्नी ट्विंकल उनसे नाराज हो गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- बकवास ! ये सब मैंने देखा। घर आओ। अगर इन सब से बच गए तो मैं तुम्हे मार दूंगी। इसके बाद ट्विंकल ने ये भी लिखा -भगवान मेरी मदद करो।

 

 


 

Konika