भारत में धमाल मचाने के बाद जापान में रिलीज होगी अक्षय की फिल्म ‘केसरी''

6/26/2019 1:15:42 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी इस साल होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था और इसे काफी पसंद किया गया था। बता दें 1897 में लड़ी गई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में अक्षय ने ईशर सिंह नाम के सिख हवलदार का रोल निभाया था। देश में अपना कमाल दिखाने के बाद फिल्म अब जापान में भी जादू चलाने के लिए तैयार है। जी हां, सही सुना आपने अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी' 16 अगस्त को जापान में रिलीज़ होगी। एक्टर ने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। 

अक्षय ने लिखा कि ‘केसरी' फिल्म 16 अगस्त को जापान में रिलीज होगी। यह फिल्म सबसे बहादुरी से लड़ी गई लड़ाइयों में से एक पर आधारित है। यह लड़ाई 21 वीर सैनिकों ने 10,000 आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ी थी। 

उन्होंने फिल्म का जापानी पोस्टर भी साझा किया। सारागढ़ी की ऐतिहासिक जंग पर आधारित फिल्म के निर्माता कुमार के ‘कैप ऑफ गुड हॉप फिल्म्स' और करण जौहर का धर्मा प्रोड्क्शन है।

Pawan Insha