Heart winning video: अपने हाथों से अक्षय ने बकरियों को खिलाया चारा, बोले- ''छोटी छोटी चीजों में बड़ी खुशियां...

1/23/2022 12:49:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अक्षय कुमार फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए खास पहचान रखते हैं। वहीं उनका नेकदिली वाला अंदाज भी किसी से छिपा नहीं है। अक्षय जितना लोगों के प्रति प्रेम रखते हैं, उतना ही जानवरों के प्रति भी दयालु है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बकरियों को चारा खिलाते दिख रहे है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है अक्षय एक खुले स्थान पर कई सारी बकरियों के बीच नजर आ रहे हैं और उन्हें अपने हाथों से चारा खिला रहे हैं। वहीं बकरियां भी एक्टर से लिपट-लिपट कर चारा खाती दिख रही हैं। इस दौरान अक्षय के चेहरा खुशी से खिला दिख रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

यह वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा-''छोटी छोटी चीजों में बड़ी बड़ी ख़ुशियां मिल रही हैं…सर्वशक्तिमान से हम और क्या मांग सकते हैं?! हर एक दिन के लिए भगवान का शुक्रिया, हम प्रकृति के बीच जीवित हैं। #AttitudeOfGratitude.'' फैंस अक्षय के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी सराहना भी कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'रामसेतू' में नजर आएंगे।

Content Writer

suman prajapati