अक्षय कुमार के कजिन सचिन कुमार ने तोड़ा दम, हार्ट अटैक के कारण हुई ''कहानी घर घर की'' फेम एक्टर की मौत

5/16/2020 10:25:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को आए दिन बड़े झटके मिल रहे हैं। मशहूर एक्टर इमरान खान के निधन के बाद से हर दूसरे दिन किसी न किसी स्टार या डायरेक्टर की मौत लोगों को सदमा दे रही है। हाल ही में एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिली है। स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'कहानी घर घर की' फेम एक्टर सचिन कुमार का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। उनका मौत मुंबई स्थित उनके घर में हार्ट अटैक के कारण हुई है।


बता दें, 42 साल के सचिन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के कजिन थे। सचिन, अक्षय कुमार की बुआ के बेटे थे। कुछ साल एक्टिंग की दुनिया ने हाथ अजमाने के बाद उन्होंने फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया था। उनके निधन की खबर के बाद पूरी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स कमैंट कर उन्हें सांतवना दे रहे है।


बता दें सचिन कुमार स्टार पल्स के सीरियल 'कहानी घर-घर की' के अलावा 'लज्जा' सीरियल में भी काम कर चुके हैं। दोनों सीरियल्स में एक्टर के किरदार को खूब पसंद किया गया था।

Edited By

suman prajapati