को स्टार निम्रत कौर ने अक्षय कुमार की मां के निधन पर जताया शोक, बोलीं- इस मुश्किल घड़ी में आपको...

9/8/2021 11:02:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज सुबह अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के निधन से एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 77 की उम्र में अक्षय कुमार की मां ने अंतिम सांस ली। जब अक्षय को मां की नाजुक कंडीशन के बारे में पता चला तो एक्टर विदेश में फिल्म की शूटिंग छोड़ कर उनके पास आ गए थे, लेकिन अफसोस उनकी मां बुधवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी मां के निधन बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट की को-स्टार निम्रत कौर ने अरुणा भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- आपके गहन नुकसान के लिए बहुत दुख है। इस मुश्किल घड़ी में आपको और पूरे परिवार को गहरी संवेदना और मेरी हार्दिक प्रार्थना। सतनाम वाहे गुरु।


बता दें, अक्षय कुमार की मां गंभीर हालत के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं। मां की हालत का पता चलते ही खिलाड़ी कुमार फिल्म की शूटिंग छोड़ उनके पास आ गए थे, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वो उन्हें बचा न सके और उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी एक्टर ने फैंस को ट्वीट करके दी है।

Content Writer

suman prajapati