''केसरी'' के 2 साल पूरे, वीडियो शेयर कर अक्षय बोले- इस फिल्म को करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी

3/22/2021 10:46:53 AM

मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के आज 2 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में अक्षय के काम को खूब पसंद किया गया था। एक्टर ने इस खास मौके पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि इस फिल्म को करने के लिए उनके लिए एक लाइन ही काफी थी।

PunjabKesari
वीडियो में अक्षय सरदार लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर अफगानियों के साथ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- '10000 आक्रमणकारी के खिलाफ 21 सिख! इस फिल्म को करने के लिए सिर्फ ये एक लाइन मेरे लिए काफी थी। मेरे लिए ये एक बड़े सम्मान की बात थी।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो 'केसरी' सच्ची घटना पर आधारित थी। फिल्म में 21 सिक्खों की कहानी को दिखाया गया है जिन्होंने 10, 000 अफगानी घुसपैठियों का डटकर सामना किया। फिल्म में अक्षय कुमार ने हवलदार ईश्वर सिंह का रोल किया था। फिल्म परिणीति चोपड़ा भी थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News