Akshay Kumar ने तोड़ा Guinness World Record, महज 3 मिनट के अंदर किया यह काम

2/22/2023 4:40:01 PM

नई दिल्ली। आज की तारीख में बॉलीवुड में अक्षय कुमार के नाम का डंका बजता है। अपनी कड़ी मेहनत और डेडिकेशन से आज वह देश-विदेश में मशहूर हैं। अक्षय कौन सी मूवी कर रहे हैं, कहां घूम रहे हैं..... फैंस उनके बारे में जानना पसंद करते हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक मजबूत हीरो के तौर पर जाना जाता है। वहीं अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

 

Akshay Kumar ने तोड़ा Guinness World Record
अक्षय ने एक नई उपलब्धी हासिल की है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है। जी हां, अक्षय कुमार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल, अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ ने 3 मिनट में 184 सेल्फी लेने का रिकॉर्ड कायम किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

वहीं इससे पहले जेम्स स्मिथ (USA) का नाम दर्ज था। उन्होंने तीन मिनट में 168 सेल्फ-पोर्ट्रेट तस्वीरों (सेल्फी) ली थी। यह बात है साल 2018 की, जब जेम्स स्मिथ कार्निवल ड्रीम क्रूज जहाज पर सवार थे। वहीं इससे भी पहले, 2015 में हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने पास यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने लंदन में तीन मिनट में 105 सेल्फ-पोर्ट्रेट फोटोग्राफ (सेल्फी) के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था।

Content Editor

Sonali Sinha