टॉयलेट-एक प्रेम कथा 2 जून 2017 को होगी रिलीज

11/15/2016 10:05:14 AM

मुंबई: अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’’ अगले वर्ष दो जून को रिलीज होगी। फिल्म के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की गई। पोस्ट के अनुसार, ‘‘हे गाइज, बड़ी खबर। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ दो जून, 2017 को दुनियाभर में रिलीज होगी।’’ आपको बता दें कि भूमि ने भी एक उप शीर्षक लगाकर इस पोस्ट को फिर से ट्वीट किया, ‘‘हे गाइज बड़ी खबर।’’ श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक व्यंग्यात्मक अंदाज के साथ प्रेम कहानी पर आधारित है। अरण भाटिया, प्लान सी स्टूडियोज और अबुंदांतिया द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है और वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स और क्रियार्ज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। ‘‘दम लगा के हईशा’’ की यह अभिनेत्री पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।