26/11 Mumbai Attack: शहीदों को याद कर नम हुईं स्टार्स की आंखें, अनुपम बोले- ना भूलेंगे, ना माफ करेंगे''
11/26/2021 4:45:50 PM

मुंबई. 26/11 का वो ऐतिहासिक दिन, जिसे कोई भूल नहीं सकता। साल 2018 में इस दिन मुंबई के ताज होटल में दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में हजारों लोगों की जान गई थी। इस अटैक को आज पूरे 13 साल हो गए हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इस दिन को याद किया है और शहीद हुए लोगों को ट्रिब्यूट दिया है।
अक्षय कुमार
एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- 13 साल हो गए हैं उस डरावने मुंबई टेरर अटैक को हुए। उन सभी को याद करते हुए जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई। हमारे शहर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को मेरी श्रद्धांजलि।
अभिषेक बच्चन
एक्टर अभिषेक बच्चन ने लिखा- 26/11 कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमारे वीरों को याद करते हुए।
विवेक ओबेरॉय
एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ताज होटल की तस्वीर शेयर कर सबसे एक पल मौन धारण करने को कहा उनके लिए जिन्होंने इस हमले में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उस समय जब हम अपने घर में सुरक्षित थे, उन्होंने गोलियों का सामना किया। मैं उन शहीदों को सैल्यूट करता हूं।
अनुपम खेर
एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ना भूलेंगे, ना माफ़ करेंगे!!'ना भूलेंगे, ना माफ़ करेंगे!! Never Forgive Never forget. 🙏🇮🇳#MumbaiTerrorAttack #2611Attack #TukaramOmble pic.twitter.com/DIsA4R0ei5
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 26, 2021
अमिताभ बच्चन
एक्टर अमिताभ बच्चन ने शहीदों को सैल्यूट करते हुए तीन तस्वीरें शेयर की हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी सीनेट ने प्रबंधन एवं संसाधन विदेश उप मंत्री पद के लिए रिचर्ड वर्मा के नाम की पुष्टि की

नोएडा में दीवार गिरने से दो लोग घायल

Srimad Bhagavad Gita: श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप से जानें यज्ञ के रूप और सबसे अच्छा यज्ञ

मुंबई में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समूहों में झड़प मामले में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया