''पृथ्वीराज'' के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर, हाथ में पूजा की थाली लिए की गंगा आरती

5/31/2022 9:48:20 AM

मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त की भी अहम भूमिका है। इन दिनों अक्षय और मानुषी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में दोनों बनारस पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में अक्षय पीच कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं मानुषी पीच कलर के सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों ने हाथ में पूजा की थाली पकड़ी हुई है। अक्षय और मानुषी ने गंगा आरती भी की। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से मानुषी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। फिल्म में मानुषी राजकुमारी संयोगिता का रोल प्ले कर रही है।

फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। 

Content Writer

Parminder Kaur