'गुड न्यूज' के एक साल पूरा अक्षय ने शेयर किया मजेदार वीडियो, तस्वीर शेयर कर करीना ने भी जाहिर की खुश

12/28/2020 11:35:30 AM

मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' को एक साल पूरा हो गया है। फिल्म के एक साल पूरे होने पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बहुत ही मजेदार वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।


वीडियो में अक्षय खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर दूल्हे की घोड़ी पर चढ़कर नागिन डांस कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- "अगर मैं इस बारे में बात करूं कि यह साल कैसा गुजरा, तो वह बिल्कुल ऐसा होगा। कुछ उतार-चढ़ाव के साथ अलग-अलग रूप लेता हुआ, लेकिन आखिरकार हम खुद को संभालने में कामयाब रहे। उम्मीद करता हूं कि अगला साल आपके सब के लिए बहुत सारी गुड न्यूज लेकर आए।" फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

करीना ने भी फिल्म के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें अक्षय, दिलजीत दोसांझ, कियारा अडवाणी और करीना खुद नजर आ रही है। तस्वीर में सारे अजीब एक्सप्रेशन दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- ''पिछले साल इसी दिन...सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर...इतनी बढ़िया यादों के लिए थैंक यू राज मेहता, करण जौहर, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी। चलो ऐसा एक बार दोबारा जल्द ही करें।'' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 


फिल्म की बात करें तो यह 27 दिसम्बर 2019 को रिलीज हुई थी। राज मेहता ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था और करण जौहर ने इसे प्रोडयूस किया था। यह फिल्म IVF तकनीक से बच्चे पैदा करने और दो कपल्स के बीच इसे लेकर हुई अदला-बदली और उलझन के बारे में थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया।

Parminder Kaur