कोरोना 2021: अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना ने दिखाया बड़ा दिल, दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

4/28/2021 9:56:23 AM

मुंबई: बाॅलीवुड क खिलाड़ी कुमार उन स्टार्स में से हैं जो समय-समय पर देश की मदद के लिए आगे आते हैं। अक्षय कभी बाढ़ में ग्रस्त लोगों की मदद करते तो कभी गरीबों की मदद करते दिखते हैं। वहीं अब अक्षय कुमार ने कोरोना संकट के बीच मदद का हाथ बढ़ाया है।

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में  अस्पतालों में बेड्स, दवाईयों और ऑक्सीजन की कमी की खबरें आ रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने भी 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला किया है। उनके इस नेक काम में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी साथ दे रही हैं।

 

 

इस बात की जानकारी देते हुए ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा-'लंदन के दो डॉक्टर्स ने 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। वहीं अक्षय कुमार और मैंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है। इस तरह से कुल मिलाकर 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बांटे जाएंगे।'

 

इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था-'कृपया, मुझे सत्यापित, भरोसेमंद और पंजीकृत एनजीओ के बारे में जानकारी दीजिए, जो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स (प्रति मिनट 4 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले) बांटने में मदद कर सके। ये कंसंट्रेटर्स सीधे यूके से उन तक पहुंचाए जाएंगे।'

 

अक्षय कुमार ने इससे पहले क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर  की संस्था को 1 करोड़ का दान दिया था। इस बात की जानकारी देते हुए गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा था-इस दुखद समय में हरेक मदद उम्मीद की एक किरण की तरह है। अक्षय कुमार का शुक्रिया जिन्होंने जरूरतमंदों के लिए गौतम गंभीर फांउडेशन को खाने, दवा और ऑक्सीजन के लिए एक करोड़ रुपए देने का वादा किया।  भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।' गौतम गंभीर की संस्था गरीबों के लिए खाने का बंदोबस्त करती है। 

 

Content Writer

Smita Sharma