''2.0'' के लिए एेसे तैयार होते थे अक्षय, कई घंटो मेकअप के बाद मिलता था खतरनाक लुक

11/17/2018 5:36:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब तक फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं, जिनमें अक्षय का लुक काफी खतरनाक और डरावना दिखाई दे रहा है। ज्यादातर लोगों का मानना होगा कि अक्षय का ये लुक ग्राफिक्स के जरिए बना है लेकिन ये बात सच नहीं हैं। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें कई तकनीकी का इस्तेमाल करके अक्षय के लुक को तैयार किया जा रहा है।

उनको डरावना और खतरनाक लुक देने के लिए मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक का इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म में अक्षय साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड के नाम से जाने जाएंगे। जो मोबाइल फोन टॉवर से पर्यावरण को होने वाले खतरों के खिलाफ एक अलग तरह की जंग छेड़ देता है।

फिल्म में चिट्टी और वैज्ञानिक बने रजनीकांत का मुकाबला सुपर पॉवरफुल अक्षय कुमार के किरदार से होगा।

फिल्म की बात करें तो यह फिल्म 2010 में आई रोबोट के आगे की कहानी है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं। 2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है।

फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्म में विलेन बने अक्षय कुमार का लुक भी दर्शकों का दिल जीत रहा है।  फिल्म 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है।

Niklesh Jain