अब ''पांड्या स्टोर'' में नजर नहीं आएंगे अक्षय खरोडिया, ग्लैमर वर्ल्ड से दूर तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए निकले एक्टर

5/12/2023 12:24:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'पांड्या स्टोर' में देव का किरदार निभाने वाले अक्षय खरोडिया को लेकर को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस हताश हो सकते है। अक्षय अब 'पांड्या स्टोर' में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि वह इस ग्लैमर वर्ल्ड से दूर तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए निकल चुके हैं। उनका कहना है कि अब वो देश के 108 मंदिरों के दर्शन करेंगे और ऐसा करने में उनको दो साल लगेंगे।इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kharodia (@akshay_kharodia)

अक्षय खरोडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें गंगा आरती से लेकर गंगा घाट और तमाम मंदिरों की झलकियां है। इसके साथ उन्होंने कैपशन में लिखा- ''108 प्राचीन मंदिर – 108 अनसुनी कहानियां
चलिए मेरे साथ धर्म यात्रा पर और जानिए कुछ प्राचीन अनसुनी कथाएँ।''


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kharodia (@akshay_kharodia)

मीडिया से बातचीत में अक्षय खरोडिया ने कहा कि उनका बचपन से ही पौराणिक और धार्मिक चीजों में इंट्रेस्ट रहा है। उन्हें उनके दादाजी इससे जुड़ी कहानी सुनाते थे तो पेरेंट्स भी भजन और हवन के लिए बाहर ले जाते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी संस्कृति के बारे में काफी कुछ सीखा है। बचपन से ही उनके दिमाग में ये सारी चीजें बैठ गई थीं। उन्होंने बताया है कि उनको 'रामायण' और 'महाभारत' के बारे में भी जानने की बहुत उत्सुकता रहती थी। इसलिए अब उन्होंने ये कदम उठाया है जिससे अब वो सभी देवी-देवताओं के बारे में जान सकेंगे।

 

बता दें, अक्षय खरोडिया ने टीवी सीरियल पांड्या स्टोर में देव के रोल से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वह इसमें धरा के देवर के कैरेक्टर में नजर आ रहे थे।


 

Content Writer

suman prajapati