अब ''पांड्या स्टोर'' में नजर नहीं आएंगे अक्षय खरोडिया, ग्लैमर वर्ल्ड से दूर तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए निकले एक्टर
5/12/2023 12:24:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'पांड्या स्टोर' में देव का किरदार निभाने वाले अक्षय खरोडिया को लेकर को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस हताश हो सकते है। अक्षय अब 'पांड्या स्टोर' में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि वह इस ग्लैमर वर्ल्ड से दूर तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए निकल चुके हैं। उनका कहना है कि अब वो देश के 108 मंदिरों के दर्शन करेंगे और ऐसा करने में उनको दो साल लगेंगे।इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।
अक्षय खरोडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें गंगा आरती से लेकर गंगा घाट और तमाम मंदिरों की झलकियां है। इसके साथ उन्होंने कैपशन में लिखा- ''108 प्राचीन मंदिर – 108 अनसुनी कहानियां
चलिए मेरे साथ धर्म यात्रा पर और जानिए कुछ प्राचीन अनसुनी कथाएँ।''
मीडिया से बातचीत में अक्षय खरोडिया ने कहा कि उनका बचपन से ही पौराणिक और धार्मिक चीजों में इंट्रेस्ट रहा है। उन्हें उनके दादाजी इससे जुड़ी कहानी सुनाते थे तो पेरेंट्स भी भजन और हवन के लिए बाहर ले जाते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी संस्कृति के बारे में काफी कुछ सीखा है। बचपन से ही उनके दिमाग में ये सारी चीजें बैठ गई थीं। उन्होंने बताया है कि उनको 'रामायण' और 'महाभारत' के बारे में भी जानने की बहुत उत्सुकता रहती थी। इसलिए अब उन्होंने ये कदम उठाया है जिससे अब वो सभी देवी-देवताओं के बारे में जान सकेंगे।
बता दें, अक्षय खरोडिया ने टीवी सीरियल पांड्या स्टोर में देव के रोल से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वह इसमें धरा के देवर के कैरेक्टर में नजर आ रहे थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

एशियाई खेल : भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत पदक

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त