तुम मेरे जीवन की रोशनी..10 दिन की बेटी को बाहों में लिए अक्षय खरोदिया ने शेयर की तस्वीर,एक फ्रेम में बेहद प्यारी दिखी फैमिली

4/27/2022 8:48:15 AM

मुंबई: 'पांड्या स्टोर' फेम एक्टर अक्षय खरोदिया के घर हाल ही में पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। उनकी पत्नी दिव्या पुनेथा ने 17 अप्रैल 2022  एक प्यारी बच्ची को जन्म दिया। वहीं अब कपल ने अपनी पहली फैमिली तस्वीर शेयर की। इस फैमिली तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रही हैं। शेयर की तस्वीर में दिव्या पुनेथा अपनी 1- दिन की बेटी को बाहों में थामें नजर आ रही हैं।

वहीं अक्षय पीछे से पत्नी को थामें दिख रहे हैं। तस्वीर में अक्षय और दिव्या अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अक्षय की पत्नी ने लिखा- 'हम जो कुछ भी कर चुके हैं उसके बाद … .. ऐसा लगता है कि,जब हम आपको अपनी बाहों में लेते हैं, तो यह सब कुछ इसके लायक था … हम इस विशेष उपहार के लिए भगवान के बहुत आभारी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya Punetha (@dr_divya_punetha)

 

कृतज्ञता और खुशी के साथ अति धन्य, खुश और अभिभूत महसूस कर रहा हूं!!! हमारी नन्ही परी को आशीर्वाद दें, हम उसका अपने जीवन में स्वागत करते हैं।'

 

वहीं एक तस्वीर में अक्षय अपनी लाडली को बाहों में थामें दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा-'तुम मेरे जीवन की रोशनी हो...मुझे जीवन का यह खूबसूरत तोहफा देने के लिए धन्यवाद!!! मैं एक गौरवान्वित पुत्र था, पति और अब मैं एक गौरवान्वित पिता हूँ .... यह भावना बहुत भारी और गहरी है !! मैं तुमसे प्यार करता हूँ।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kharodia (@akshay_kharodia)

 

इसके पहले 19 अप्रैल 2022 को अक्षय खरोदिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक्टर अपनी नन्ही राजकुमारी को अपने सीने से लगाए बेहद खुश दिख रहे थे। इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा था-'हम एक प्यारी बच्ची के साथ धन्य हैं। भगवान की कृपा से बेबी और मां दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kharodia (@akshay_kharodia)

गौरतलब है कि अक्षय खरोदिया ने 19 जून 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा के साथ शादी की थी। ये एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें उनके सिर्फ फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। उनकी शादी देहरादून में दिव्या के घर पर सिर्फ 10 लोगों की मौजूदगी में हुई थी। दोनों अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे थे।

Content Writer

Smita Sharma