It''s a Baby Girl: पापा बने ''पांड्या स्टोर'' फेम अक्षय खरोड़िया, पत्नी दिव्या पुनेथा ने दिया बेटी को जन्म

4/18/2022 9:44:40 AM

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बीते दिनों बहुत सारी अच्छी खबरें सुनने को मिल रही हैं। अप्रैल महीना कई स्टार्स के लिए अपार खुशी लेकर आया है। जहां कई स्टार्स अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंधे। वहीं कई कपल्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया,गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, पूजा बनर्जी-संदीप सहजपाल, मोहिना कुमारी-सुयश ने पहले बच्चे का स्वागत किया।

वहीं अब इस लिस्ट में पांड्य स्टोर फेम अक्षय खरोड़िया और उनकी पत्नी दिव्या पुनेथा का नाम शामिल हो गया। जी हां, अक्षय खरोड़िया पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी दिव्या पुनेथा ने 17 अप्रैल को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। घर में लक्ष्मी आने के बाद कपल काफी खुश है।

अक्षय खरोड़िया के पिता बनने की जानकारी पांड्य स्टोर फेम शाइनी दोशी ने दी। उन्होंने इंस्टा पर अक्षय की लाडली के एक तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में न्यूबाॅर्न बेबी के चेहरे को इमोजी से छिपाया गया। बच्ची के चेहरे पर It's a Baby Girl वाली इमोजी लगी है। इस खबर के बाद से ही फैंस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। 

बता दें कि अक्षय खरोदिया ने 19 जून 2021 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा के साथ फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी की थी। ये शादी देहरादून में अक्षय की गर्लफ्रेंड के घर पर मात्र 10 लोगों की मौजूदगी में हुई थी।

Content Writer

Smita Sharma