''बच्चन पांडे'' के गाने हीर रांझणा में अक्षय और जैकलीन की केमिस्ट्री के फैन हो जाएंगे आप

3/12/2022 2:54:10 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल। सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' के रोमांटिक गाने 'हीर रांझणा' का टीजर जारी करने के बाद, अब एक्शन कॉमेडी के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ये पूरा गाना रिलीज कर दिया है।

इस गाने को एक मेले की रंगीन पृष्ठभूमि पर शूट किया गया है। गाने के वीडियो में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज अपनी प्यार भरी केमिस्ट्री का पूरा मजा लेते दिखाई दे रहें है। आप देख ही सकते है कैसे गाने में दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहें, मानों जैसे दोनों एक दूसरे में खो से गए है। 
 
जबकि गाने के टीजर को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा चुका था कि इसमें क्या सब होने वाला है, 'हीर रांझणा' में मेन किरदार अक्षय के जैकलीन के साथ रिश्ते की झलक देखने मिलती है। वहीं फिल्म के एक दूसरे गाने 'मेरी जान' में अक्षय और कृति सेनन के बीच की केमिस्ट्री को दिखाया जा चुका है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर 'बच्चन पांडे', का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही  दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रहा है, इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज के सहित एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी देखने मिलेगी।

ऐसे में इस 'होली पे गोली' के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है!

Content Writer

Deepender Thakur