मां संग भोले बाबा के दरबार पहुंची अक्षरा सिंह, शिवलिंग का दूध से अभिषेक करते दिखीं एक्ट्रेस
1/19/2022 8:48:08 AM

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बाॅस ओटीटी फेम अक्षरा सिंह काफी धार्मिक हैं। उन्हें अक्सर भगवान की पूरा अर्चना करते देखा जाता है। हाल ही में अक्षरा ने मां नीलिमा संग भोले बाबा की पूजा,जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।
अक्षरा सिंह अपने पूरे परिवार के साथ भगवान शिव के मंदिर गई थीं, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में अक्षरा अपनी मां के साथ हाथ जोड़े नजर आ रही हैं।
उन्होंने मां के साथ मिल भोले बाबा का दूध से अभिषेक किया। लुक की बात करें तो इस दौरान शाॅर्ट कुर्ती और ब्लैक पैंट में दिखीं।
उन्होंने गले में दुपट्टा लिया था। माथे पर चंदन का तिलक लगाए अक्षरा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अक्षरा ने लिखा-नमः पार्वती पतय हर हर महादेव। फैंस अक्षरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी पर्सनल लाइफ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

महू : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 से ज्यादा बच्चे घायल