अक्षरा सिंह ने गंगा घाट पर दोस्त विवेक केसरी के साथ बिताए सुकून के पल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

2/15/2022 5:17:13 PM

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोस्त विवेक केसरी के साथ गंगा घाट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में अक्षरा रेड प्लाजो सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग शॉल कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और माथे पर तिलक लगाया हुआ है।

वहीं विवेक केसरी ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों गंगा नदी के बीच नाव में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अक्षरा के चेहरे पर सुकून साफ दिखाई दे रहा है।

दोनों काफी खुश लग रहे हैं। अक्षरा और विवेक में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अक्षरा ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने काला टीका, सूर्यपुत्र करण और पोरस जैसे शोज में एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।

Content Writer

Parminder Kaur