अक्षरा सिंह पर मां ने खूब लुटाया प्यार, दोनों के खूबसूरत वीडियो ने जीता फैंस का दिल

4/21/2022 11:30:55 AM

मुंबई. अक्षरा सिंह साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में अक्षरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मां के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
वीडियो में अक्षरा रेड आउटफिट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं अक्षरा की मां रेड और व्हाइट आउटफिट में गॉर्जियस लग रही है। दोनों बेड पर लेटी हुई हैं। अक्षरा की मां उन्हें प्यार से चूमती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों मां-बेटी के बीच बेशुमार प्यार देखने को मिल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा- 'काश, आप जीवन में जो हैं, मैं उसकी आधी भी हो पाती मम्मा। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

काम की बात करें तो अक्षरा ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने काला टीका, सूर्यपुत्र करण और पोरस जैसे शोज में भी काम कर चुकी है। फिल्मों और शोज में एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News