8 साल की पोती संग शौचालय में रहने पर मजबूर थी बुजुर्ग महिला, मदद करने पहुंची अक्षरा सिंह ने उठाया घर बनाने का खर्च

6/13/2021 7:14:28 AM

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह  लोगं की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटती। हाल ही में एक बार फिर अक्षरा सिंह ने  एक नेक काम के जरिए अपने फैंस का दिल जीत लिया है।  एक्ट्रेस ने इस बार एक बुजुर्ग महिला और उसकी पोती की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने अपने स्टाफ से बुजुर्ग दादी से कॉन्टेक्ट करने वाला नंबर लेने को भी कहा। दरअसल, शनिवार को अक्षरा नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गांव पहुंची थीं।

PunjabKesari

यहां पर उन्होंने एक बूढ़ी महिला कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार की मदद की जो आर्थिक तंगी के कारण शौचालय में रहने को मजबूर हैं। जहां एक अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी। अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने जैसा है।

PunjabKesari

अक्षरा ने कहा- 'मैं शॉक्ड हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं। मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सिर छिपाने को छत नहीं है न ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है। बस वे बिना मां बाप की 8 साल की पोती के साथ रहने को मजबूर है।

PunjabKesari

आज मैं यहां आकर उनकी मदद की और जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी। अक्षरा ने कहा घर बनाने का जितना भी खर्च आएगा, उसे मैं दूंगी। साथ ही मैं लोगों से अपील करूंगी कि वे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आए।' 

PunjabKesari

बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी का इंडस्ट्री  जाना-पहचाना नाम हैं। वो कई हिट फिल्में और गाने दे चुकी हैं। वो इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर मुद्दों पर खुलकर बात रखती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News