मनसा देवी के दर्शन करने पहुंची अक्षरा सिंह, देसी लुक में मन्नत की चुनरी बांधती नजर आई एक्ट्रेस

5/19/2022 10:14:09 AM

मुंबई. अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। अक्षरा को काम के साथ-साथ घूमने का भी शौक हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हरियाणा के पंचकूला शहर पहुंची, जहां अक्षरा ने मनसा देवी के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। फैंस द्वारा इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
तस्वीरों में अक्षरा व्हाइट प्लाजो सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने येलो दुपट्टा कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस मंदिर के अंदर पोज देती और मन्नत की चुनरी बांधती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस बेहद खुश लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा- माँ मनसा देवी। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो अक्षरा 'बिग बॉस OTT' में नजर आई थीं। शो में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया। खबरें है कि अक्षरा बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है। हाल ही में एक्ट्रेस डायरेक्टर सलीम मर्चेंट संग नजर आई थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News