अक्षरा सिंह ने फैंस को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, रानी चटर्जी ने सज धज कर हाथ में सूपा लिए शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

11/9/2021 4:20:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. धनतेरस, दीवाली और भाईदूज के बाद अब देशभर में  छठ पर्व की धूम मची हुई है। 4 दिन तक चलने वाले इस पर्व को लोग बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। आम लोगों के साथ-साथ भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी इस व्रत को नियमोनुसार सेलिब्रेट करती हैं। इसी बीच मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी ने छठ पूजा की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस पर्व की शुभकामाएं दी है।


एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी छठ पर्व की तस्वीर शेयर कर फैंस को इसकी शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-'जय छठी मैय्या'

 

वहीं एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी पिंक साड़ी में सज धज कर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान वह गोल्ड ज्वेलरी पहने साथ नाक तक सिंदूर भरे खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं अन्य एक तस्वीर में वो सूप में अपने हाथ में पूजा का समान लिए पोज दे रही हैं।

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा- 'Chatth aviral' फैंस एक्ट्रेसेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें भी छठ पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati