स्टारप्लस के शो ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में एकबार फिर आमने - सामने होंगे अक्षरा और अभिमन्यू

2/3/2023 3:13:30 PM

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। ढेर सारे ड्रामा के साथ स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपने दर्शकों को बांधे रखा है। इस शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़, अक्षरा और अभिमन्यु की प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के दर्शकों ने कई अलग-अलग इमोशंस और नैरेटिव ट्विस्ट देखे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु इस शो का फोकस हैं, जिसमें पांच साल के लीप के बाद अभिनव के रूप में जय सोनी हैं, जहां वह अक्षरा के पति की भूमिका निभाते हैं।

हाल ही में टेलिकास्ट हुए सीरियल के प्रोमो में अभिमन्यु को पता चलता है कि अक्षरा ने अपने जीवन की नए सिरे से शुरुआत की है और लाइफ में मूव ऑन कर गई है, जिसमें लवर्स, अभिमन्यु और अक्षरा को पांच साल के सेपेरेशन के बाद फिर से दिखाया गया है। उनकी आंखें प्यार, निराशा, रियूनियन और सेपेरेशन सहित उनकी सभी भावनाओं को दर्शाती हैं। ऐसे में फैन्स अपनी पसंदीदा जोड़ी के लिए वोट कर रहे हैं और उनके रोमांस को फिर से जगा रहे हैं।

हाल ही के एपिसोड में ऐसे दिखाया गया था कि, अभिमन्यु अक्षरा से मिलने के बाद अपना आपा खो बैठे, अक्षरा को देख नहीं काबू में रख पाए अभिमन्यु अपने जज्बात को, इसीलिये वह वहां से निकले वो नहीं पोहोंचे घर, अभिमन्यु पे मानो आसमान टूट पडा हो। वही दूसरी तरफ अक्षरा ने भी छिपा रखा है अतीत के कई राज, जो नहीं तोड़ना चाहती अपनी चुप्पी... तो अब आगे ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा, क्या अक्षर खोलेगी अतीत के राज? या अभिमन्यु और अक्षरा का रिश्ता आगे या क्या मोड़ लेने वाला है?

जानने के लिये देखिये, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9.30 बजे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News