स्विटजरलैंड की इस जगह पर होगी मुकेश अंबानी के बेटे की प्री वेडिंग पार्टी, देखें तस्वीरें

2/23/2019 5:10:25 PM

मुंबई: रिलांयस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग सात फेरे लेंगे। आकाश की शादी से पहले स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया है। यह पार्टी 23-24 फरवरी को होने वाले हैं। प्री वेडिंग पार्टी में करीब 500 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। पार्टी का आयोजन सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस में किया गया है। 

झील किनारे बने इस होटल के एक कमरे की कीमत कम से कम 98,500 रुपए है।  वहीं सबसे महंगे सुइट का खर्च 3,08,939 रुपए है। मेहमानों के लिए यहां खास इंतजाम किए गए हैं। पार्टी कल यानि रविवार शाम 5.30 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक चलेगी।

पार्टी में इंडियन म्यूजिक परफॉर्मेंस होगा। खबरों की मानें तो लंदन की एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने पार्टी का सारा अरेंजमेंट किया है। इतना ही नहीं मेहमानों को ले जाने के लिए 2 एयरक्राफ्ट्स का इंतजाम किया है।

रणबीर कपूर-करण जौहर भी होगें शामिल

बता दें कि रणबीर कपूर आकाश के बहुत ही करीबी दोस्त हैं और वह इस पार्टी में आ सकते हैं। इसके अलावा करण जौहर भी इस पार्टी में शिरकत करेंगे। आकाश-श्लोका की शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा।

आकाश की बारात 9 मार्च दोपहर 3.30 बजे निकलेगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शादी की सभी रस्में होगी। 11 मार्च को भी अंबानी-मेहता परिवार जियो सेंटर में रिसेप्शन देंगे।

 

Smita Sharma