जब मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की दुल्हन बनीं श्लोका मेहता, देखें देश की शाही शादी की खास झलक

5/31/2020 10:35:23 AM

मुंबई: इंडस्ट्री में हमें कई शाही शादियां देखने को मिली हैं। इस लिस्ट में दीपिका-रणवीर, सोनम-आनंद, प्रियंका-निक जैसे स्टार्स की शादियां शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी भी शामिल है।

इस शाही शादी के चर्चे आज भी होते हैं। शादी में बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड, पाॅलीटिशयन से लेकर खेल जगत की कई हस्तियों ने चार-चांद लगाए। मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी है और पैसा पानी की तरह बहाया था।

अंबानी परिवार ने शादी की सभी तैयारियां खूब शाही अंदाज में की है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

स्विटजरलैंड में कपल की प्री-वेडिंग पार्टी

शादी से पहले स्विटजरलैंड में कपल की प्री-वेडिंग पार्टी रखी गई थी, जो कई दिनों तक चली थी। जहां बॉलीवुड के नामी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। उनकी खातिरदारी में और उनके लिए एक आलीशान होटल भी बुक किए थे। 


9 मार्च को हुई शादी 

ये शाही शादी 9 मार्च साल 2019 में हुई थी। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी मुंबई में जियो गार्डन में गुजराती रीति-रिवाज से की थी। जयमाला की रस्म के दौरान श्लोका मेहता ने रॉयल एंट्री ली थी। श्लोका को दुल्हन बना देख आकाश काफी इमोशनल भी हुए थे।

श्लोका ने अपनी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

वहीं आकाश ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी जिसमे काफी हैडसम लग रहे थे। आकाश अंबानी की बारात में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी बहन ईशा अंबानी सहित शाहरुख खान उनकी पत्नी गौरी खान रणबीर कपूर सहित कई स्टार्स ने जमकर डांस किया। शादी में बाद अंबानी फैमिली ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दीं। 

श्लोका और आकाश की लव स्टोरी की बात करें तो ये कपल एक दूसरे को बचपन से जानाता है। आकाश ने अपने स्कूल के आखिरी दिन श्लोका को प्रपोज़ किया था। उस समय श्लोका ने आकाश का प्रपोजल 'हां कहकर एक्‍सेप्‍ट कर लिया था।

Smita Sharma