दादा-दादी बने मुकेश-नीता अंबानी, बहू श्लोका ने दिया बेटे को जन्म

12/10/2020 1:48:09 PM

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। मुकेश अंबानी के बड़ी बहू श्लोका ने बेबी बाॅय को जन्म दिया है। श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया।  

पिछले साल टॉय चेन खरीदी तो लोगों ने मजाक किया

बता दें कि बीते साल  मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले पोते के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।

आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था।

यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की है।
 

Smita Sharma