अंबानी फैमिली में फिर गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी! प्रेग्नेंट है बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका

4/1/2023 5:46:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अंबानी फैमिली और उनकी पार्टियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते गुरुवार  नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का ग्रैंड लॉन्च इवेंट हुआ, जहां बॉलीवुड सितारे खूब रंग जमाते नजर आए। इस ओपनिंग सेरेमनी में हर बार की तरह अंबानी फैमिली की बहू-बेटियां खूब सुर्खियां बटोरती नजर आईं।इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी ने खींचा। उनकी तस्वीरें देख कयास लगाए जा रहे हैं कि श्लोका प्रेग्नेंट हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका की खूब केयर करते नजर आ रहे हैं। श्लोका गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और साड़ी से उन्होंने अपना बंप कवर किया हुआ है। अब वह वाकई में प्रेग्नेंट हैं या नहीं, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन वीडियो देख यूजर्स यही कमेंट कर रहे हैं कि मुकेश अंबानी की बड़ी बहू दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।’ दूसरे ने लिखा, “ एक और बेबी।” वहीं, अन्य ने लिखा, “ क्या ये प्रेग्नेंट हैं? गुड न्यूज जल्दी आने वाली है.” इसी तरह सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता की प्रेग्नेंसी की खूब अटकलें लगाई जा रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News