आकाश अंबानी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरु, आदर-अरमान समेत जीवीके ग्रुप के चेयरमैन स्विजरलैंड हुए रव

2/24/2019 4:56:19 PM

मुंबई: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी की चर्चा है। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचने वाले हैं। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक यह पार्टी 23 से 25 फरवरी के बीच स्विजरलैंड में होनी है। पार्टी के स्टार्स रवाना भी हो गए हैं। हाल ही में जीवीके ग्रुप के चेयरमैन संजय रेड्डी अपनी पत्नी प‍िंकी रेड्डी के साथ सेल‍िब्रेशन के लिए रवाना होते हुए की एयरपोर्ट की तस्वीरें सामने आई हैं। उनके साथ कपूर खानदार के आदर जैन और अरमान जैन सेलिब्रेशन के ल‍िए स्विजरलैंड रवाना हो गए हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#sanjayreddy #pinkyreddy leave for the #ambani wedding in Switzerland

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Feb 22, 2019 at 1:57pm PST

 

 

रणबीर कपूर-करण जौहर भी होगें शामिल

बता दें कि रणबीर कपूर आकाश के बहुत ही करीबी दोस्त हैं और वह इस पार्टी में आ सकते हैं। इसके अलावा करण जौहर भी इस पार्टी में शिरकत करेंगे। आकाश-श्लोका की शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#adarjain #armaanjain of to Switzerland for #ambaniwedding

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Feb 22, 2019 at 2:07pm PST

 

सेंट मॉरिट्ज में पार्टी का आयोजन

प्री वेडिंग पार्टी में करीब 500 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। पार्टी का आयोजन सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस में किया गया है। पार्टी में इंडियन म्यूजिक परफॉर्मेंस होगा। खबरों की मानें तो लंदन की एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने पार्टी का सारा अरेंजमेंट किया है। इतना ही नहीं मेहमानों को ले जाने के लिए 2 एयरक्राफ्ट्स का इंतजाम किया है।

आकाश-श्लोका की शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। आकाश की बारात 9 मार्च दोपहर 3.30 बजे निकलेगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शादी की सभी रस्में होगी। 11 मार्च को भी अंबानी-मेहता परिवार जियो सेंटर में रिसेप्शन देंगे, जिसमें बाॅलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 


 

Smita Sharma