पत्नी संग एयरपोर्ट पर दिखे आकाश अंबानी, बिना मेकअप कैमरे में कैद हुई श्लोका

6/19/2019 11:29:07 AM

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। आकाश ने इसी साल मार्च में श्लोका मेहता से शादी की थी। इस शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। वहीं अब हाल ही में आकाश अंबानी पत्नी श्लोका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों वर्ल्ड कप मैच के बाद लंदन से भारत लौटे हैं और इसी दौरान दोनों स्पॉट हुए।

 

 

सामने आई तस्वीरों में आकाश ब्लू रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं श्लोका ग्रे रंग की स्वेटशर्ट पहने नजर आईं। इस दौरान श्लोका बिना मेकअप के दिखीं। श्लोका की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोनों बहुत सिंपल और अच्छे हैं। 

 


बता दें कि आकाश-श्लोका ने इस साल 9 मार्च को शादी की थी। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। इससे पहले स्विट्जरलैंड में उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था और इसमें भी कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी।

 

 

मालूम हो कि आकाश-श्लोका बचपन के दोस्त हैं। दोनों मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल में साथ पढ़ाई करते थे, लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

 

 

Konika