आकाश-श्लोका की प्री इंगेजमेंट में पत्नियों संग सचिन-शाहरुख, रणबीर-आलिया समेत पहुंचे ये स्टार्स

6/29/2018 1:18:03 PM

मुंबई: दुनिया के सबसे आमिर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

हाल ही में एंटिला में उनकी प्री इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया गया।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

इस दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की, जिसमें आलिया भट्ट, करण जौहर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ पहुंचे।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

आकाश और श्लोका ने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दिए। अपनी इस इंगेजमेंट पार्टी में श्लोका मेहता लाइट पिंक कलर के लहंगे में नज़र आईं।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

वहीं आकाश अंबानी ने उसी के कंट्रास्ट में पर्पल कलर की शेरवानी पहनी। 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

इस दौरान प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ देसी लुक में पहुंची। उन्होंने रेड और सिल्वर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।  

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

निक के साथ प्रियंका ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिया। ऐसी खबरें हैं कि ये दोनों जल्द ही इंगेजमेंट करने वाले हैं।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

वहीं शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ स्टाइलिश अवतार में पोज देते हुए नजर आए।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

बॉलीवुड के अलावा सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। दोनों ने तकरीबन सेम कलर के आउटफिट पहने हुए थे।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

रणबीर कपूर इस प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी में पहुंचे।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

वहीं आलिया भट्ट पिंक कलर की साड़ी पहने हुए बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

फिल्ममेकर करण जौहर डार्क रेड कलर का कोट पहन कर प्री इंगेजमेंट पार्टी में शरीक होने पहुंचे।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

इस दौरान सभी स्टार्स पार्टी को खूब एंजॉय करते हुए दिखे। 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

Punjab Kesari