प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर बहाया पानी की तरह दूध तो खोला आकांक्षा पुरी का खून, बोलीं ''लोग भूखे मर रहे हैं और ये..''

7/22/2020 12:17:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते काफी लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। जहां तक कि कईयों को काम न मिलने के कारण खाने के लाले पड़े हुए है। इसी बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रोटेस्ट्स को सड़कों पर पानी की तरीके दूध बहाते देख टीवी एक्ट्रेस अाकांक्षा पूरी का खून खोल गया। उन्होंने लोगों की इस घटिया हरकत पर ट्वीट कर नाराजगी जताई है।  


वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए आकांक्षा ने लिखा, ''ये वीडियो देख मेरा खून खौल रहा है। दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है। शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को। विरोध के नाम पर ये क्या किया जा रहा है। हजारों लोग भूखे मर रहे हैं और ये देखिए। इसे देखकर मैं बहुत हैरान हूं, बेवकूफ लोग।''


बता दें स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांगली में विरोध प्रदर्शन के नाम पर दूध को सड़क पर बहाया था। उन्होंने सरकार के सामने रखी मांगे न पूरी होने पर विरोध करने का ये तरीका अपनाया। जिस पर लोगों का काफी आपत्ति जताई है। वहीं अब अकांक्षी पुरी ने भी अपना विरोध दर्ज करवा दिया है।


वहीं आकांक्षा पुरी की बात करें तो एक्ट्रेस 'बिग बॉस 13' को लेकर खूब सुर्खियों में आई थीं। शो में उनक पारस छाबड़ा संग नोक-झोक लोगों को पसंद आई थी। वहीं एक्ट्रेस टीवी शोज में नजर आने के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

Edited By

suman prajapati