Big Boss OTT 2: शो से बाहर हुईं Akanksha Puri, विकेंड के वार पर Salman Khan ने दिखाया बाहर का रास्ता

7/3/2023 10:13:09 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिग बॉस ओटीटी 2 जब से शुरू हुआ है तब से ही घर में कुछ न कुछ देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स शो में एंटरटेन करने के लिए कुछ भी करते नजर आ रहे हैं। अब तक घर से 3 कंटेस्टेंट्स आउट हो चुके हैं। आलिया सिद्दीकी के मिड वीक एविक्शन के बाद विकेंड के वार पर भी एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है। 

 

इस हफ्ते शो से बाहर हुईं आकांक्षा पुरी
 इस हफ्ते सलमान खान ने आकांक्षा पुरी को बाहर को रास्ता दिखाया है। पूरे हफ्ते अपनी किस की वजह से चर्चा में रहने वाली आकांक्षा शो से एविक्ट हो गई हैं।  आकांक्षा के साथ नोमिनेशन डिस्कस करने की वजह से अभिषेक और जिया नोमिनेटि़ड थे। जिसमें से आकांक्षा शो से बाहर हो गई हैं। 


शो में विवादित रही आकांक्षा की जर्नी
बता दें कि, बिग बॉस ओटीटी 2 में आकांक्षा पुरी की जर्नी काफी विवादित रही है। पहले घरवालों ने आकांक्षा को फेक का टैग दिया। वहीं, उनका जद हदीद संग लिप लॉक करना। जिसकी वजह से जद और आकांक्षा की सलमान खान ने क्लास भी लगाई। हालांकि, शो में इतना कुछ करने के बाद भी आकांक्षा का शो से पत्ता कट चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News