Bigg Boss: आकांक्षा और पारस के बीच बनी दूरियां, गर्लफ्रेंड ने लिया अलग होने का फैसला

1/23/2020 12:00:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने बॉयफ्रेंड से अलग होने का फैसला ले लिया है। दरअसल, बिग बॉस घर में पारस और माहिरा शर्मा के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण दोनों की लव लाइफ में ये दरार आ गई। हालांकि आकांक्षा ने हमेशा पारस और माहिरा की हरकतों को इग्नोर किया है, लेकिन हाल ही में आकांक्षा ने पारस से ब्रेकअप करने फैसला लिया है। 


खबरों के मुताबिक, आकांक्षा वीकेंड का वार एपिसोड देखने के बाद काफी निराश हुई हैं।

एपिसोड में जब पारस ने होस्ट सलमान खान को कहा के वो गर्लफ्रेंड आकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहता है, तो ये सुनकर वो काफी निराश हुईं और आखिर उनसे अलग होने का फैसला लिया।   

आकांक्षा के करीबी दोस्त के अनुसार उसे लगता है कि उसे पारस से रिलेशन को खत्म कर लेना चाहिए, जिसे उसके प्यार की कोई कदर नही है।

वीकेंड का वार में सलमान खान ने पारस औऱ आकांक्षा के रिलेशनशिप के बारे में ऐसी बाते बताईं, जिसे सुनकर काफी हैरानी हुई।

उन्होंने बताया कि आकांक्षा पारस की हर जरूरत का ध्यान रखती रही हैं। उसके घर के रेंट और उनकी मां को पैसे देने के लिए भी आकांक्षा ने सारी जिम्मेदारी उठाई है।

सलमान ने इन सब पर पारस की गलती बताई और गलती न स्वीकारने पर भी फटकार लगाई थी।

इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में सलमान ने माहिरा को भी चेताया था कि पारस अकांक्षा के रिलेशनशिप में है। 

Edited By

suman prajapati