अफगानीस्तानियों के लिए आवाज उठाने पर अजिता को मिली तालिबान से धमकी, कहा-प्रोपेगंडा फैलाना बंद करो

8/20/2021 3:31:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद हालात बेहद खराब हो रहे हैं। तालिबानी अफगानिस्तानियों पर पूरा अपना राज जमा रहे हैं। उनकी नीति नहीं फॉलो करने वालों पर अत्याचार पर अत्याचर हो रहे हैं। जहां तक कि बच्चों और औरतों पर भी काफी जुल्म ढाए जा रहे हैं। अफगानिस्तान के हालातों पर पूरी दुनिया चिंता जता रही है। इसी बीच एक अफगानी मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस अज़िता गनीज़ादा ने वहां के मासूमों के लिए आवाज उठाई हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Azita Ghanizada 🧿 (@azitagram)

अज़िता गनीज़ादा सोशल मीडिया के जरिए तालिबान की काली करतूतों को दुनिया के सामने लाने की कोशिश कर रही हैं और  उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों के लिए इंसाफ की मांग करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर सवाल उठाए हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Azita Ghanizada 🧿 (@azitagram)

लेकिन अज़िता का अफगानिस्तान के लोगों के लिए आवाज उठाना तालिबान को रास नहीं आ रहा और इसके चलते एक्ट्रेस को धमकियां मिल  रही हैं। इस बात की  जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Azita Ghanizada 🧿 (@azitagram)

अज़िता घनिजादा ने अपने इंस्टाग्राम पर अफगानिस्तानी कल्चर और आर्ट से जुड़े कई पुराने वीडियो शेयर किए, जिसमें लोग खुशहाल और लाइफ जीते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- “हर मिनट में चीजें बदल रही हैं। मुझे तालिबान से मैसेज मिल रहे हैं, “डियर गर्ल चिंता मत करो, प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो। रातभर कई सारे अफगान ऑर्गेनाइजर्स को देखना और उनके साथ काम करना, जो दोस्तों और परिवार की सुरक्षा के लिए उनकी मदद कर रहे हैं।”

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Azita Ghanizada 🧿 (@azitagram)

अज़िता ने आगे लिखा, “अफगानिस्तान में गैसलाइटिंग की निरंतरता को रोकने में मदद करने के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। जैसे कि हम युद्ध के राक्षस हैं, जो देशों पर आक्रमण करते हैं, न कि ऐसे लोग जिन्होंने 40 साल केवल दूसरों से लड़ते हुए बिताए हैं। वह धीरे-धीरे एक्टिविस्ट्स को अफगान के लिए आवाज उठाते हुए देख रही हैं।’

 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News