Video: एजाज खान की दरियादिली, कुछ ऐसे कर रहे हैं लाॅकडाउन से परेशान लोगों की मदद

3/30/2020 12:50:40 PM

मुंबई: भारत में कोरोना का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा 21 दिन का लाॅकडाउन किया गया। इस लाॅकडाउन की वजह से कई लोगों को मसीबतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े स्टार्स भी इस लाॅकडाउन की वजह से तंग हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। अक्षय कुमार,सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, प्रभास, रजनीकांत समेत कई स्टार्स मदद के लिए आगे।

उन्होंने पीएम रीलीफ फंड में करोड़ों का दान किया। वहीं बिग बाॅस के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान भी लोगों की मदद करते दिखे। हाल ही में एजाज का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

be kind to people around u now see who is hungry 🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽😇😇🤣 #corona #hungry

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan) on Mar 28, 2020 at 10:41am PDT

 

इस वीडियो में वह गरीब लोगों को खाना, हैंडसैनिटाइजर और मास्क बांटते दिख रहे हैं। एजाज ने इस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'be kind to people around u now see who is hungry।' एजाज के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ यूजर्स एक्टर की इस वीडियो पर जमर कमेंट भी कर रहे हैं। 

 

बता दें कि एजाज खान अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। काम की बात करें तो उन्होंने कई फिल्में की हैं। लेकिन उन्हें असल पहचान सलमान खान के शो बिग बाॅस से मिली थी। 

Smita Sharma