ड्रग्‍स मामले में एजाज खान हुए गिरफ्तार, आज होंगे कोर्ट में पेश

10/23/2018 12:01:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान को सोमवार रात बेलापुर में एक होटल से मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है। अभिनेता के कब्ज़े से प्रतिबंधित नारकोटिक पदार्थ (एस्केटेसी की आठ गोलियां) बरामद हुई हैं। एजाज को आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नवी मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एजाज से पूछताछ की जा रही है। 

 

 

 

बता दें कि एजाज खान ने 'रक्‍त चरित्र', 'नायक' अौर 'या रब' जैसी कई बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया है। इसके साथ ही 'बिग बॉस सीजन 7' सहित 'कॉमेडी नाइट विद कपिल', 'करम अपना अपना', 'कहानी हमारे महाभारत की' और 'रहे तेरा आशीर्वाद' जैसे धारावाहिकों में भी भूमिकाएं निभाई हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News