एजाज खान हुए गिरफ्तार ,Video बनाकर मुंबई पुलिस का उड़ाया था मज़ाक

7/18/2019 6:20:59 PM

मुंबई: एक्टर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान अक्सर विवादों में घिरे रहते है। हाल ही में एजाज खान (Ajaz Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एजाज को मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एजाज पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो बनाकर मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। दरअसल, हाल ही में टिकटॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में विवादित वीडियो बनाया था, जिसके समर्थन में एजाज उतर आए थे और आरोपियों का समर्थन किया था। इतना ही नहीं जिस फैजू नाम के शख्स के खिलाफ साइबर सेल का मामला दर्ज था उसके साथ वीडियो बनाकर मुंबई पुलिस का मजाक भी उड़ाया था। अब एजाज गिरफ्तार हो चुके है और वह जल्द ही कोर्ट में पेश होंगे। 

 

बता दें कि एक्टर एजाज खान को अभी भी यही लग रहा है कि फैजू और उनकी टीम ने कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने सिर्फ अपना कॉन्टेंट डाला और लोगों ने उनके मुसलमान होने पर इस तरह से बवाल किया कि देश के लिए यह वीडियो भड़काऊ है।

 

 

Konika