हमेशा शरारतें करने वाले अजय के बेटे युग दिखे शांत, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरें

5/14/2019 1:24:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका बेटा युग भी उनके साथ नजर आया। जानकारी के लिए बता दें कि अजय मुंबई से दिल्ली रवाना हुए। अजय अक्सर बेटे को लेकर ट्रैवल करते हैं। अजय जहां शांत स्वभाव के हैं वहीं उनका बेटा युग बेहद शरारती है और उन्हें कई बार कैमरा के सामने शरारतें करते देखा गया है।

 

 

लेकिन इस बार युग एकदम शांत थे। उन्होंने एक बार भी कैमरा की तरफ नजर नहीं उठाई। अजय देवगन के लुक की बात करें तो उन्होंने मिलिट्री ग्रीन कलर की शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहनी थी। वहीं युग ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन कलर की पैंट पहनी थी। बता दें कि युग अभी केवल 8 साल के हैं। वहीं बेटी न्यासा 16 साल की हैं।

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' 17 मई को रिलीज होगी। फिल्म में अजय के साथ तब्बू और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है।

 

 

फिल्म में तब्बू, अजय देवगन की पूर्व पत्नी होती हैं। वहीं अजय देवगन का दिल अपने से आधी उम्र की लड़की पर आ जाता है।

 

Konika