अजय देवगन ने जुहू में खरीदा आलीशान बंगला, नए आशियाने के लिए एक्टर ने लिया करोड़ों का कर्ज!

6/20/2021 12:32:59 PM

मुंबई: बी-टाउन के कई स्टार्स कोरोना महामारी में भी लग्जरीयस प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। अब तक जाह्नवी कपूर, अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स आलीशान बंगला खरीद चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने 20 करोड़ का सी फेसिंग घर खरीदा। इस लिस्ट में बाॅलीवुड के सिंघम यानि अजय देवगन का नाम भी शामिल है। अजय देवगन ने मुंबई के जुहू इलाके में एक बंगला खरीदा है,जिसकी कीमत 60 करोड़ बताई जा रही थी।

इसी बीच इस बंगले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अजय के इस आलीशान बंगले की कीमत 60 करोड़ नहीं बल्कि 47 करोड़ है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस आशियाने को खरीदने के लिए अजय देवगन ने लोन यानि कर्ज लिया है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने 18.75 करोड़ का कर्ज लिया है हालांकि हम इस खबर पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक मुहर नहीं लगा रहे हैं।

अजय देवगन का ये बंगला उनके घर शिवशक्ति से ज्यादा दूर नहीं है। अजय का ये नया बंगला 474.4 वर्ग मीटर में फैला है। रिपोर्ट के अनुसार, घर का सौदा पिछले नवंबर-दिसंबर में हुआ था और कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में यह बंगला है। अजय से पहले यह बंगला भावेश बालकृष्ण वालिया नाम के एक व्यक्ति के पास था। एक्टर ने इस सपने के आशियाने को की मां वीना विरेंद्र देवगन के नाम ट्रांसफर किया गया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को फैंस ने आखिरी बार 2020 में फिल्म 'तानाजी' में देखा था।  फिल्म में अजय के साथ पत्नी काजोल के अलावा सैफ अली खान, शरद केलकर अहम रोल में थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो अजय फिल्म आरआरआर के अलावा 'भुज', 'मैदान', 'थैंक गॉड' और 'मेडे' में नजर आएंगे। इसके अलावा अजय 'सूर्यवंशी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में कैमियो करते दिखाई देंगे
 

Content Writer

Smita Sharma