सनी देओल से लेकर रितेश ने गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर फैंस को दी बधाईयां, तापसी ने लिखा- देह शिवा वर मोहे एहे..

1/20/2021 3:34:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज यानी 20 जनवरी 2021 को गुरु गोबिंद सिंह जी की 354वीं जयंती है। सिखों के दसवें गुरु का ये प्रकाश पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी आज प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु गोबिंद जी को याद करते हुए उन्हें नमन किया है और फैंस को इस खास पर्व की बधाईयां भी दी है।


एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर के जरिए गुरू गोबिंद सिंह जी को नमन किया है। उन्होंने पंजाबी भाषा में फैंस को इस पर्व की बधाईयां दी हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- 'देह शिवा वर मोहे एहे शुभ करमन ते कभहूं न टरों, 
न डरों अरि सो जब जाए लरों निसचे कर अपनी जीत करों
गुरपर्व आपकी जिंदगी में आनंद और खुशियां लेकर आए।'


बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल ने लिखा, 'गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की लाख-लाख बधाई।'


एक्टर विवेक ऑबेरॉय ने भी फैंस को इस महान दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।


रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "सबसे बड़ी सुख और अंतिम शांति तब प्राप्त होती है जब व्यक्ति अपने भीतर से स्वार्थ को मिटा देता है। सभी को गुरुपुर्ब की शुभकामनाएं। गुरु गोबिंद जी की शिक्षाएँ आपके सभी जीवन में अच्छाई, करुणा और आनंद को दर्शाती हैं।''


एक्टर रितेश देशमुख और अजय देवगन ने भी गुरपुर्ब पर गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करते हुए ट्वीट किया है।

 


 

suman prajapati