बेटी संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अजय देवगन, कैमरा देख न्यासा ने दिए अजीब रिएक्शन

6/3/2019 4:45:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिता वीरू देवगन के अचनाक निधन से काफी दुखी है। हाल ही में अजय ने पिता वीरू देवगन की अस्थियां नासिक के रामकुंड में विसर्जित की। अब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अजय के साथ उनकी बेटी न्यासा और बेटा युग था।

 

 

लुक की बात करें तो जहां इस समय अजय कैजुअल लुक में नजर आए, वहीं न्यासा ने इस समय व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहनी हुई थी।

 

 

गाड़ी से उतरने के बाद अजय बिना वक्त गवाए एयरपोर्ट की ओर बढ़ गए। उस दौरान वो अपनी बेटी और बेटे की केयर करते नजर आए।

 

 

सोशल मीडिया पर अजय देवगन की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर खूब लाइक मिल रहे है।

 

 

बता दें कि वीरू देवगन का निधन 27 मई को हुआ था। मिली जानकरी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था।

 

 

उनके निधन के बाद वीरू देवगन के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। 

 

 

Konika