जीत या आशीर्वाद गिनती नहीं...तीसरी बार नेशनल अवॉर्ड जीतकर इमोशनल हुए अजय देवगन, बोले-''मैं इस जीत को आप सभी के साथ बांटता हूं''

10/1/2022 10:48:40 AM

मुंबई: 30 सितंबर को  दिल्ली में नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2020 का आयोजन किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को 68वें नेशनल अवॉर्ड्स और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेशनल अवॉर्ड 2020 की सेरेमनी कोरोना के चलते पिछले दो सालों से आयोजित नहीं हो पाई थी। ये अवॉर्ड्स 2020 के लिए दिए गए हैं।इस साल बाॅलीवुड के सिंघम यानि सुपरस्टार अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला।

PunjabKesari

अजय देवगन को साल 2020 की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया। यह तीसरा मौका है जब अजय देवगन ने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया हो। इससे पहले भी साल 2000 और 2003 में उन्हें यह सम्मान मिल चुका है। ऐसे में 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में मिली इस खास जीत के बाद सुपरस्टार अजय देवगन का रिएक्शन सामने आया है।

PunjabKesari

नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2022 में बेस्ट एक्टर चुने जाने के बाद अजय देवगन ने इंस्टा अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजय ने जितनी बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है उसकी झलकियां पेश की गई हैं जिसमें साल 1998 में आई 'जख्म', 2002 में रिलीज हुई 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और अब 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म शामिल हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

इस वीडियो के साथ अजय देवगन ने लिखा-'जीत या आशीर्वाद गिनती नहीं बस इसके लिए आभारी महसूस करना है। सबसे महत्वपूर्ण बात आपका प्यार है। मैं इस जीत को आप सभी के साथ साझा करता हूं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये पुरस्कार पाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' मालूम हो कि बेस्ट एक्टर के साथ-साथ अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर'  को भी बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का पुरस्कार मिला है। 

PunjabKesari

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो अजय देवगन 'थैंक गॉड', 'दृश्मय 2', 'भोला' और 'सिंघम 3' हैं। अजय की 'थैंक गॉड' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं 'दृश्मय 2' 18 नंवबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News