काजल के बर्थडे पर अजय देवगन ने शेयर की फनी तस्वीर, लिखा ''आप हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रहे हो''
8/5/2021 11:04:31 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस काजल का आज बर्थडे है। 5 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर ही हैं। इस मौके पर देर रात से ही उन्हें फैंस और करीबियों की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के पति और एक्टर अजय देवगन ने भी इस अवसर पर एक पोस्ट शेयर कर पत्नी पर प्यार लुटाया है। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर काजल के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस शर्माते हुए पति के कंधे लगती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'आप सबसे लंबे समय तक मेरे चेहरे पर खुले मुंह से मुस्कुराते हुए मुस्कान लाने में कामयाब रहे हैं। हैप्पी बर्थडे डियर काजोल बर्थडे। आप जितने स्पेशल है उतना ही इसे खास बनाने की कोशिश करेंगे।'
अजय देवगन के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश भी कर रहे हैं।You have managed to bring a smile 😃 to my face for the longest time now...
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 5, 2021
Happy birthday dearest Kajol🎂; will try to make it as special as you are🌹 @itsKajolD pic.twitter.com/MwkuuuWaVf
काम की बात करें तो काजल को आखिरी बार फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में देखा गया था जिसमें अजय और सैफ अली खान भी नजर आए थे। फिल्म में एक्ट्रेस ने अजय की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे की भूमिका निभाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और इसके लिए कई पुरस्कार भी जीते थे।