देर रात फ्रेंड संग डिनर डेट पर निकली अजय देवगन की लाडली, मिनी स्कर्ट और हुडी में दिखा न्यासा का दिखा कूल लुक

3/30/2022 10:09:40 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा ने भले ही बाॅलीवुड डेब्यू नहीं किया लेकिन वह हमेशा ही अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में आ जाती हैं। 
सोशल मीडिया पर न्यासा के नाम के कई फैन पेज बने हुए हैं जिसे लाखों लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में न्यासा की कुछ तस्वीरें सामने आईं जो सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं।

दरअसल, मंगलवार रात न्यासा को अपनी फ्रेंड संग बांद्रा में स्पाॅट किया गया। इस दौरान न्यासा का कैजुअल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो न्यासा ग्रे हुडी और व्हाइट मिनी स्कर्ट में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा था। इस दौरान न्यासा के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी ।

कुछ दिन पहले ही अजय और काजोल की बेटी न्यासा ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। मनीष मल्होत्रा ने न्यासा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं। तस्वीर में न्यासा ने मल्टी कलर का क्रॉप टॉप और ब्लेजर पहने नजर आईं थीं। इसके साथ ही उन्होंने हाई स्लिट स्कर्ट पहनी है। न्यासा का लुक शानदार लग रहा है।

बता दें कि न्यासा देवगन बी-टाउन की उन स्टारकिड्स में से एक हैं, जिन्हें अक्सर अपने लुक्स और कपड़ों की वजह से  लोगों की भद्दी-भद्दी बातों का शिकार होना पड़ता है।

इसके बावजूद भी न्यासा देवगन अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं। न्यासा सिंगापुर के बहुत ही महंगे कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं कि वह जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करेंगी। 

Content Writer

Smita Sharma