अजय देवगन ने फैंस संग सेलिब्रेट किया बर्थडे,एक्साडिट हुए लोगों ने छूए एक्टर के पैर तो यूजर्स बोले-''भगवान है क्या ये''

4/3/2021 10:59:07 AM

मुंबई: बाॅलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 2 अप्रैल को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को अजय देवगन ने फैंस के बीच मनाया। शुक्रवार रात जब अजय देवगन अपने घर से एकदम सिंघम स्टाइल में घर से बाहर निकले और घर के बाहर इकट्ठा हुए चाहने वालों के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाया।

 

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस मौके पर एक्टर अजय देवगन ने खुद अपना बर्थडे केक नहीं काटा।

बल्कि उन्होंने अपने फैंस से ही बर्थडे केक कटवाया। इस मौके पर अजय देवगन के चाहने वाले उन्हें देखते ही उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़े,जिसे देख यूजर्स काफी गुस्सा हुए। 

इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने लिखा- 'पैर क्यों छूते हैं, भगवान है क्या और ऐसा क्या कर दिया जो आउट ऑफ रिस्पेट भी छूते हैं। ये हम हैं हम इनसे नहीं।' एक यूजर ने लिखा- 'उनके पैर छूने के लिए जरूर उन्हें पैसे मिले हैं।' एक ने लिखा-'वे भिखारी हैं फैंस नहीं... विमर गुटका मांग रहे हैं। '

 

काम की बात करें तो अजय देवगन RRR,मेडे,भुज द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

Content Writer

Smita Sharma