एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं अजय देवगन की लाडली, शाॅर्ट्स में न्यासा का दिखा ऐसा लुक

10/19/2019 4:21:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वह अक्सर मीडिया के कैमरों में कैद हो जाती है। न्यासा जब भी मुंबई आती हैं तो उन्हें फ्रेंड्स संग चिल आउट करते देखा जाता है।

हाल ही में एक बार फिर अजय की लाडली की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। बीती रात न्यासा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं।

इन तस्वीरों में न्याया ब्लैक लुक में दिख रही हैं। लुक की बात करें तो न्यासा ब्लैक टाॅप के साथ मैचिंग शाॅर्ट्स में कूल दिखीं।

मिनिमल मेकअप, पोनी और व्हाइट स्नीकर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

बता दें कि न्यासा विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा कई बार सोशल मीडिया पर अपने लुक और आउटफिट की वजह से चर्चा में रहती हैं। अगर अजय देवगन के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'तानाजी: द अंगसंग वाॅरिअर' और 'भुज: द पराइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगे। 

Smita Sharma