फूड हाॅल के बाहर फ्रेंड्स संग दिखीं अजय की लाडली, मीडिया को देखते ही न्यासा ने छुपाया चेहरा

10/21/2019 9:30:34 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा जब भी मुंबई आती है अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखती हैं। बीती रात ही न्यासा को दोस्तों के साथ फूड हाॅल के बाहर देखा गया।

इस दौरान अजय की लाडली रेड क्राॅप टाॅप और ग्रे जाॅगर्स में बेहद स्टाइलिश दिखीं। खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

रेस्टोरेंट से बाहर जैसे ही न्यासा की नजर मीडिया पर पड़ती हैं, वह हाथों से अपना चेहरा छिपा लेती हैं। न्यासा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि न्यासा सोशल मीडिया पर अपने ड्रेसिंग सेंस और लुक्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। उनको अक्सर स्किन टोन और कपड़ों की वजह ट्रोल किया जाता है। न्यासा सिंगापुर के बहुत ही महंगे कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं।

न्यासा अब 16 साल की हो चुकी हैं। न्यासा को अक्सर उनको दोस्तों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है।

न्यासा को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं कि वो जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी शायद ही न्यासा फिल्मी दुनिया में कदम रखें।

Smita Sharma